संदेश

Featured Post

दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े हों प्रबंध, बाधित न हो यातायात : योगी आदित्यनाथ

चित्र
  गोरखपुर, 11 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि त्योहार में किसी भी दशा में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से भी बात की जाए ताकि प्रत्येक समिति का आयोजन यातायात सुगमता में सहयोग करे। योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा-दशहरा त्योहार की तैयारियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री का विशेष जोर दुर्गा पूजा और दशहरा के शांतिपूर्ण उल्लासपूर्ण आयोजन पर था। उन्होंने कहा कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों, इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से बात की जाए। त्योहार में सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है इसलिए यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि यातायात प्रभावित न होने पाए। उन्होंने त्योहारों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की ऊंचाई भी बहुत अधिक न हो...

तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी विशेष टीईटी परीक्षा

चित्र
  प्रयागराज, (वार्ता ) विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए करीब 1,05,000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हुई थी, जो चार अक्टूबर को समाप्त हो गयी।अब परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। नवंबर में प्रदेश के कई केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। करीब 56,818 शिक्षकों को यह विशेष टीईटी पास करनी होगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि एक नवंबर है। परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विशेष टीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड आजीवन वैध रहेगा। यह परीक्षा विशेष शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड प...

शिक्षक एमएलसी चुनाव में आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

चित्र
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को आयुक्त सभागार में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्वाचन के दौरान आयोग के नियमों का पालन करना सभी प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में मंडलायुक्त ने प्रत्याशियों से मतदान अभिकर्ता और मतगणना अभिकर्ता नियुक्त करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति से संबंधित औपचारिकताएं समय से पूरी करना जरूरी है। इससे मतदान और मतगणना के दौरान संबंधित प्रतिनिधियों की भूमिका सुनिश्चित की जा सकेगी। मंडलायुक्त ने प्रचा...

हिम्मत है तो अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं: योगी

चित्र
  बलरामपुर, 10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के बिलरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की बात है तो वह पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अखिलेश यादव में हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन कर मैदान में आएं। उन्होंने कहा कि लड़ाई ही लड़नी है तो चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर सदर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों के लिए 803 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राप्ती नदी पर पुल सहित विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों दलों की सरकारों ने बलरामपुर जिले को पिछड़ा बनाए रखा। योगी ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा समय-समय पर पीडीए का अर्थ बदलती रहती है। उन्होंने दावा किया कि आजकल पीडीए का मतलब ...

किसी के रोकने से नहीं रुकेगा आंदोलन, अब दिल्ली में देश जुटेगा: अखिलेश

चित्र
  लखनऊ, 10 अक्टूबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता की आवाज को ताकत के बल पर दबाने की कोशिश सरकार की बड़ी भूल साबित होगी। श्री यादव ने 'एक्स' पर किया, "किसी के रोकने से नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा।" उन्होंने कहा कि देश की युवा ऊर्जा उनके साथ है। भाजपा सरकार अगर यह समझ रही है कि वह ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी, तो यह उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। अखिलेश ने कहा कि 'जंतर-मंतर' अब केवल एक जगह का नाम नहीं, बल्कि नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। सपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में एक कविता भी साझा की, जिसमें उन्होंने बादशाहों के अहंकार और जनता के संघर्ष का उल्लेख करते हुए लिखा कि इतिहास में सत्ता के दंभ को चुनौती देने वालों की भूमिका हमेशा याद रखी जाती है। गौरतलब है कि...

एसआईआर और ईवीएम के विरोध में छात्र.युवा संगठनों का प्रदर्शन

चित्र
प्रयागराज , (दिनेश तिवारी) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ईवीएम के विरोध में शनिवार को छात्र संगठनों व युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।         प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। धरना स्थल पर कई थानों की पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तेद रही। प्रदर्शनकारियो की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही थी।        दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से प्रदर्शन कर रही अंजली ने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची से नाम हटने को लेकर आक्रोश है और इसके विरोध में दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार नागरिकों का बुनियादी राजनीतिक अधिकार है, इसलिए एसआईआर को रद्द किया जाए और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।        प्रदर्शनकारी पवन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। ...

अखिलेश यादव न राम के हुए, न रामविलास पासवान के

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा,  "अखिलेश यादव न तो प्रभु श्रीराम के हुए और न ही रामविलास पासवान के।"           राजीव पासी ने संवादाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि पीडीए और दलितों के अधिकारों की बात करने वाले अखिलेश यादव ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। दलित उनको केवल चुनाव में याद आते हैं।          उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की बात करने वाले सपा मुखिया रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं पहुंचे, क्या रामविलास पासवान दलित समाज से नहीं थे, उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीति परिवारवाद तक सीमित है और उन्हें अनुसूचित जाति.जनजाति के लोगों की याद केवल चुनाव के समय आती है।          प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि "अखिलेश यादव का श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं होना पासी और ...